Big NewsDehradun

दून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए किया कूच

राजधानी देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी है।

दून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

देहरादून में कांग्रेस आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सड़कों पर उतरी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए कूच कर लिया है।

पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास घेराव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिया किया कूच

पार्टी मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की तादाद में सीएम आवास के लिए कूच कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अंकिता भंडारी के लिए न्याय की ये लड़ाई है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमें न्यायालय पर भरोसा है। लेकिन अगर सबूत ही मिचा दिए जाएंगे तो अंकिता को न्याय कैसे मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जैसे सबूतों के अभाव में हाकम सिंह रिहा हो गया है वैसे ही अंकिता के हत्यारे भी बाहर आ जाएंगे। इस मामले में वीआईपी होने की बात जो सामने आ रही थी उसका नाम भी कभी सामने नहीं आ पाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button