Big NewsPolitics

तो मदन बिष्ट पर कार्रवाई से भाग रही कांग्रेस ?, अब तक नहीं ले पाई एक्शन

द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक से गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद से अब कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया है। अब तक प्रदेश कांग्रेस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। जिससे सवाल ये उठता है कि क्या कांग्रेस मदन बिष्ट पर कार्रवाई से भाग रही है ?

तो मदन बिष्ट पर कार्रवाई से भाग रही कांग्रेस ?

बीते दिनों कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाने और गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश कांग्रेस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।

जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस मदन बिष्ट पर कार्रवाई से भाग रही ? क्या विधायक मदन बिष्ट अपनी पार्टी की नहीं मानते ? सबसे अहम सवाल ये है कि क्या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी उन पर कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं या फिर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

पार्टी आलकमान लेगा मदन बिष्ट मामले पर फैसला

विधायक मदन बिष्ट पर कोई कार्रवाई ना कर पाने के पीछे कांग्रेस का जो भी कारण हो लेकिन अब ये मामला उत्तराखंड कांग्रेस के हाथ से निकल गया है। विधायक मदन बिष्ट पर बीजेपी भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रही है और पार्टी से बाहर करने की लगातार मांग कर रही है।

लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस विधायक से संपर्क ना हो पाने का बहाना देकर पल्ला झाड़ती नजर आ रही थी। लेकिन अब इस मामले में कांग्रेस हाईकमान की एंट्री हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ही अब उन पर फैसला लेगा।

कांग्रेस ने मान लिया है दाग अच्छे हैं ?

आरोपों से घिरे विधायक मदन बिष्ट के आचरण और व्यवहार की हर तरफ आलोचना हो रही है। लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। कांग्रेस का इस मामले पर कोई फैसला ना लेना इस से ये लग रहा है कि जैसे कांग्रेस ने मान लिया है दाग अच्छे हैं। हालांकि पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि जल्द ही विधायक प्रकरण की जांच कराई जाएगी। लेकिन अब तक कोई भी जांच या अन्य कार्रवाई नहीं हो पाई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें