Dehradun NewsHighlight

नशा तस्करों पर पुलिस का अटैक, एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में मंगलवार को एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद किए तस्कर की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कुछ बड़े तस्कर बिजनौर उत्तर प्रदेश से चरस की भारी मात्रा में चरस लेकर आने वाले हैं। बताया गया की चरस तस्कर सहस्रधारा रोड क्षेत्र की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर रायपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।

एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग अभियान के दौरान रायपुर पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो तस्करों को टाइम स्क्वायर माल के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों की पहचान राजदीप (23) निवासी राजपुर रोड और प्रशांत धामी (17) राजपुर रोड के रूप में हुई। तस्करों से बरामद की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें