Nainital NewsHighlight

डेंगू को लेकर अलर्ट मोड पर आया प्रशासन, स्वास्थ्य सचिव ने किया सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण

डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मंगलवार को सुशीला तिवारी और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने डेंगू के सभी वार्डों में जाकर मरीजों का हाल भी जाना। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन को सभी डेंगू मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सचिव ने किया सुशीला तिवारी अस्पताल का निरिक्षण

स्वास्थ्य सचिव ने डॉक्टरों से कहा कि मरीज को बेवजह प्लेटलेट्स ना चढ़ाई जाए। इसके अलावा डेंगू के टेस्ट की रिपोर्ट में भी तेजी लाई जाए। सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर डेंगू के 307 एक्टिव मामले हैं। जिस तरह से मरीज बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सभी अस्पतालों में उपचार की बेहतर व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है।

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर जाहिर की नाराजगी

इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर भी स्वास्थ्य सचिव सख्त नजर आए। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें