Big NewsDehradun News
महिला आरक्षण विधेयक कैबिनेट में पास, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने PM MODI का किया धन्यवाद

महिला आरक्षण विधेयक कैबिनेट में पास होने और लोकसभा में पेश होने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है।
विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने PM MODI का किया धन्यवाद
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने महिला आरक्षण विधेयक कैबिनेट में पास होने और लोकसभा में पेश होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 33 % महिला आरक्षण बिल को मंज़ूरी दी मिल गई है। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।