Big NewsDehradun

विधायक मदन बिष्ट को लेकर सड़कों पर उतरी बीजेपी, कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला

द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट के वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसको लेकर भाजपा सड़कों पर उतर चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका है।

विधायक मदन बिष्ट को लेकर सड़कों पर उतरी बीजेपी

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा अब सड़कों पर उतर चुकी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका है। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाने का वीडियो वायरल हो हुआ था।

कांग्रेस पार्टी क्यों है मौन ?

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का मर्यादित ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पर पूरी तरीके से मौन धारण किए हुए हैं।

एक तरफ जहां मोहब्बत बांटने की बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी करते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक की मोहब्बत गालियों से देखी जा सकती है कि वो किस तरीके से मर्यादित तरीके से गलियां दे रहे हैं।

द्वाराहाट में भी छात्रों ने फूंका पुतला

मामला सामने आने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट के छात्रों में आक्रोश है। सोमवार को छात्रों ने सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका। छात्रों के धरने के कारण रानीखेत और द्वाराहाट की सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रों को वहां से उठाया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button