Haridwar NewsBig News

ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरिद्वार में देर रात हाथी पटरी पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत

हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। देहरादून से हरिद्वार आ रही उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आकर नर हाथी के ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आया था।

वन विभाग में मचा हड़कंप

इस दौरान पटरी पार करते हुए एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा हरिद्वार रेंज में सीतापुर फाटक के पास हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी का पोस्टमार्टम रेस्क्यू सेंटर में कराया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें