Big NewsHaridwar

लक्सर में पानी से भरे गड्ढे में मिला शव, लोगों में मचा हड़कंप

हरिद्वार जिले के लक्सर में पानी से भरे गड्ढे में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गड्ढे से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लक्सर में पानी से भरे गड्ढे में शव मिलने से मचा हड़कंप

लक्सर में शुगर मिल के पास बने चर्च रोड के पास एक शव मिलने से सनसनी मच गई। शव रोड के पास पानी से भरे गड्ढे से बरामद मिला है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकाल लिया है।

बबलू पुत्र अमरनाथ के रूप में हुई मृतक की पहचान

पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालने के बाद इसकी पहचान कराई। मृतक की पहचान बबलू पुत्र अमरनाथ उम्र 42 वर्ष निवासी आदर्श कॉलोनी लोको लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की कर रही जांच

लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक की मौत प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से हुई है ऐसा प्रतीत हो रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस मामले के हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button