UttarakhandBig News

नैनीताल के मशहूर फोटोग्राफर अमित साह का निधन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

नैनीताल के मशहूर फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का (43) की उम्र में असामयिक निधन हो गया। अमित की मौत के बाद से चित्रकारों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अमित के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मशहूर फोटोग्राफर अमित साह का निधन

बताया जा रहा है रविवार देर रात अचानक अमित की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हुआ है। बता दें अमित मशहूर फोटोग्राफर, पर्वतारोही के साथ ही जाने माने यू-ट्यूबर भी थे।

एस्ट्रो ट्रेल को दी थी नई पहचान

अमित साह ने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर्स थे। देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है।

सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

अमित साह के असामयिक निधन के बाद सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्ववीट कर लिखा ईश्वर से पुण्यात्मा को चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें