Uttarakhand Chamoli NewsBig News

Dream 11 की लत ने व्यक्ति को पहुंचाया सलाखों के पीछे, पैसे खत्म होने के बाद चोरी किया था मोबाइल

ड्रीम 11 की लत ने एक व्यक्ति को इस तरह कंगाल किया की पैसे खत्म होने पर व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अब आरोपित को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Dream 11 की लत ने बनाया आरोपी

आरोपित की पहचान प्रेम सिंह (45) हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ के रूप में हुई है। बता दें व्यक्ति को ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत लग गई थी। लगातार गेम खेलने से वह सारा पैसा इसमें लगा चुका था। पैसे खत्म होने के चलते उसने एक महिला का मोबाइल चोरी कर लिया। जिसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था।

पैसे खत्म होने के बाद चोरी किया था मोबाइल

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कमल सिंह ने मामले को लेकर तहरीर दी थी। कमल सिंह ने बताया कि शनिवार को नृसिंह मंदिर मार्ग पर उसकी पत्नी सतेश्वरी देवी के हाथ से एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को आरोपी को नगर से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किया मोबाइल भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पिछले दो साल से ड्रीम इलेवन में पैसे लगा रहा है। अब तक वह इसमें करीब दो लाख रुपए लगा चुका है। बता दें आरोपित पंचवटी होटल में नौकरी करता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें