UttarakhandBig News

डेंगू के कहर से उत्तराखंड हुआ पस्त, मैदान के बाद अब पहाड़ों में भी बढ़ रही मरीजों की संख्या

डेंगू के कहर से उत्तराखंड अब पस्त हो गया है। मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ रहा है। वहीं चंपावत में पहली बार छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बता दें अब तक 11 जिलों में डेंगू के 1544 मरीज मिले हैं।

डेंगू के कहर से उत्तराखंड हुआ पस्त

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को आठ जिलों में डेंगू के 97 मामले सामने आए हैं। इसमें से देहरादून में 15, हरिद्वार में 29, पौड़ी में 19, चमोली में तीन, नैनीताल में 19, ऊधमसिंह नगर में पांच, चंपावत में छह, अल्मोड़ा में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला है।

डेंगू के 415 मरीजों का चल रह इलाज

बता दें प्रदेश में डेंगू मरीजों की संख्या 1544 पहुंच गई है। इसमें से 1115 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि वर्तमान में 415 डेंगू मरीजों इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक देहरादून में 13 व नैनीताल में डेंगू से एक मौत हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें