Uttarkashi NewsHighlight

आफत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 10 मवेशियों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तरकाशी के बड़कोट के ग्राम दूर्बिल के पुस्ला नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से दस मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तहसील बड़कोट के ग्राम दूर्बिल के पुस्ला नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजस्व टीम रात को दूर्बिल गांव पहुंची।

राजस्व विभाग की टीम हुई गांव के लिए रवाना

रविवार सुबह करीब छह बजे राजस्व विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हुई। बता दें ग्राम दूर्बिल से उक्त स्थान की दूरी आठ किलोमीटर की है। घटना के बाद से से मवेशियों के स्वामियों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें