National

लखनउ में रेलवे कॉलोनी में मकान था जर्जर फिर भी नहीं कराया खाली, छत ढहने से पांच लोगों की मौत

लखनउ में रेलवे मंडल की फतेह अली कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था। घटना के बाद से इलाके में हड़कप मचा हुआ है।

शनिवार की सुबह पुलिसऔर एनडीआरएफ की टीम ने मलबा हटाकर पांच लोगों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मुतकों में मृतकों में सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) और अंश (5) शामिल हैं।

कॉलोनी में ज्यादातर मकान जर्जर हैं और कंडम

बता दें कि उत्तर प्रदेश की रेलवे लखनउ मंडल की फतेह कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के ज्यादातर मकान जर्जर हैं और कंडम घोषित किए जा चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने लोगों से मकान खाली नहीं करवाया और वहां लोगों को रहने दिया जिसके चलते आज वहां हादसा देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि जिस मकान की ठत गिरी उस मकान में पाच लोग रहते थे, जिनकी मलबे में दबने से मौत हो गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें