National

75 साल से अधिक उम्र के 84 कलाकारों को आज संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 साल से अधिक उम्र के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार इन दिग्गज कलाकारों को किसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 70 पुरुष और 14 महिला उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित करेंगे।

बता दें कि पुरस्कार पाने वालों में सबसे बुजुर्ग मणिपुर के 101 साल के युमनाम जात्रा सिंह है। पुरस्कार सूची में 90 साल से ज्यादा के 13 और 80 साल से ज्यादा के 38 कलाकार हैं। दो महिला कलाकारों गौरी कुप्पुस्वामी और महाभाष्यम चिंत्तरंजन को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।

वरिष्ठ कलाकारों को मिलेगा यह सम्मान

बता दें कि इस अवार्ड के लिए करीब 500 आवेदन आए थे। इसमें से अकादमी की सामान्य परिषद ने विभिन्न मानकों के आधार पर 84 कलाकारों का चयन किया। राष्ट्रीय अवार्ड के रूप में इन वरिष्ठ कलाकारों को ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा बीमार होने पर डेढ़ लाख रुपये की धनराशि मदद के रूप में भी दी जाएगी।

उत्तराखंड के 4 कलाकार होंगे सम्मानित

वहीं यह सम्मान पाने वालों में उत्तराखंड के लोक संगीत और नृत्य में योगदान के लिए भैरव दत्त तिवारी, लोक संगीत में जगदीश ढौंडियाल और नारायण सिंह बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जुगल किशोर पेटशाली को अमृत अवार्ड दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें