UttarakhandHighlight

ऋषिकेश पहुंचे उन्नाव के सांसद, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा अस्तित्व बचाने के लिए कर रहे ढोंग

उत्तर प्रदेश के लोकसभा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष का गठबंधन (I.N.D.I.A) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन केवल अपने हित का गठबंधन है।

उन्नाव के सांसद ने साधा विपक्ष पर निशाना

शुक्रवार को उन्नाव के लोकसभा सांसद ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं इससे उनका असली चेहरा देखा जा सकता है।

महाराज ने उठाए I.N.D.I.A. गठबंधन पर सवाल

महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है। मोदी सरकार पर विपक्ष कोई आक्षेप नहीं लगा पा रहा है। यही कारण है कि अब विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है। उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी सवाल उठाया।

अस्तित्व बचाने के लिए कर रहे ढोंग: महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि ये सब जमानत वाले लोग हैं। जो अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं। लेकिन इस गठबंधन की हकीकत कुछ और ही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें