Haridwar NewsHighlight

नदी के तेज बहाव में फंसी नेपाल भारत मैत्री सेवा बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

नेपालगंज से हरिद्वार की तरफ आ रही नेपाल भारत मैत्री सेवा बस शुक्रवार सुबह कोटवाली नदी को पार करते हुए फंस गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

यात्रियों से भरी बस नदी के बहाव में फंसी

सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। श्यामपुर थाना पुलिस द्वारा पुल के ऊपर से रस्सियों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। नदी में पानी बढ़ जाने की वजह से बस में फंसे यात्रियों को रस्सियों की मदद से पुल के पिलर में चढ़ाया गया।

SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक बस में 53 सवार थे। बताया जा रहा है बढ़ते जलस्तर को देखते हुए छह यात्री पुल के पिलर पर चढ़ गए थे। करीब एक घंटे बाद सभी यात्रियों का एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें