National

इंडिया गठबंधन के नेताओं का बड़ा फैसला, इन एंकरों के साथ नहीं करेंगे शो, किया बहिष्कार

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए एक लिस्ट जारी की है जिसमें उन टीवी एंकरों का नाम शामिल है जिनके शो में कोई भी इंडिया गठबंधन के नेता हिस्सा नहीं लेंगे।

लिस्ट में इन एंकरों के नाम शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिस्ट को शेयर किया है। लिस्ट में कई एंकर के नाम शामिल है। इन एंकरों में अमन चोपड़ा, प्राची पराशर, रूबिका लियाकत, चित्रा त्रिपाठी, सुधीर चौधरी, अमीश देवगन, अर्नब गोस्वामी, नाविका कुमार, ए नारासिम्हान, गौरव सामंत, अदिति त्यागी, सुशांत सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, शिव अरूर के नाम शामिल हैं।

सुधीर चौधरी ने लिस्ट पर दी प्रतिक्रिया

वहीं इंडिया गठबंधन की लिस्ट में बहिष्कृत किए गए आजतक चैनल के न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने इस लिस्ट में प्रतिक्रिया दी है। सुधीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, इंडिया गठबंधन ने उन पत्रकारों की लिस्ट जारी की है जिन्होनें चरण चुंबक बनने से इंकार कर दिया है। अब इनका बहिष्कार किया जाएगा। अब देखना ये है कि भारत का मीडिया इसका क्या जवाब देता है।

एंकर अदिति त्यागी ने कहा डरते नहीं

एंकर अदिति त्यागी ने ट्वीट कर लिखा कि देश के लिए सवाल पूछने वालों की लिस्ट में अपना नंबर पहला है। त्यागी डरते नहीं! जय हिन्द!

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें