Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

रेरा एक्ट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान, सरकार पर लगाए गुमराह करने के आरोप

हल्द्वानी में प्राधिकरण और रेरा एक्ट के विरोध में पिछले एक महीने से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे प्रॉपर्टी डीलर और किसानों ने बुध पार्क में एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

रेरा के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान

धरने के पहले दिन आज प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों और सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि अधिकारियों को सड़कों पर जगह-जगह हो रहे गड्ढे नजर नहीं आ रहे हैं।

सरकार पर लगाए गुमराह करने के आरोप

इसके अलावा प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बावजूद इसके सरकार को ये सब नजर नहीं आ रहा है और सरकार केवल रेरा एक्ट के नाम पर किसानों के शोषण करने का काम कर रही है। किसानों ने कहा की सरकार रेरा एक्ट के नाम पर अपना व्यक्तिगत फायदा लेने के लिए षड्यंत्र रच रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें