Dehradun NewsBig News

तो इसलिए अजय सिंह को SSP बनाकर लाया गया देहरादून, होने वाला है कुछ बड़ा !

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार रात बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें से हरिद्वार के एसएसपी रहे अजय सिंह को राजधानी देहरादून का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा देहरादून के एसएसपी रहे दलीप कुंवर को डीआईजी अभिसूचना भेजा गया है।

IPS अजय सिंह को सौंपी देहरादून की कमान

धामी सरकार के इस बड़े फैसले के बाद माना जा रहा है कि तेज तरार आईपीएस अजय सिंह को राजधानी देहरादून का एसएसपी इसलिए बनाकर लाया गया है कि देहरादून में जल्द ही कई बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है। देहरादून में लगातार भूमाफियों के बुलंद हौसलों पर एसएसपी अजय सिंह उसी तरह शिंकजा कसेंगे जिस तरह एसटीएफ में रहते हुए उन्होंने नकल माफियाओं पर कसा था।

नए कप्तान अजय सिंह के सामने कठिन चुनौती

नए कप्तान अजय सिंह के सामने अब कई कठिन चुनौती सामने आ सकती है। देहरादून में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले में नामी अधिवक्ता कमल विरमानी की गिरफ़्तारी के बाद से अधिवक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। माना ये भी जा रहा हैं कि जल्द ही रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कई और बड़े नाम भी सामने आ सकते है।

नकल माफिया गैंग का किया था पर्दाफाश

पूर्व में भी अजय सिंह ने देहरादून एसटीएफ में रहते हुए नकल माफिया गैंग का पर्दाफाश किया था। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर शिकंजा कसा था। ठीक उसी तरह वर्तमान में भी अजय सिंह भू-माफियों पर शिकंजा कसकर नई जिम्मेदारी को निभाएंगे।

जल्द हो सकती है भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

माना जा रहा है कि भू-माफियाओं पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि एसएसपी अजय सिंह इन कसौटियों पर कितना खरे उतरते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें