Big NewsAlmora News

फिर शर्मसार हुई मानवता, झाड़ियों में मिला नवजात का सड़ा-गला शव

अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय पर झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली है। पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है।

झाड़ियों में मिला नवजात का सड़ा-गला शव

अल्मोड़ा में एक नवजात का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद उसे र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नवजात का शव सड़े होने के कारण लिंग की पहचान नहीं हो सकी है।

एक माह बताई जा रही नवजात की उम्र

मिली जानकारी के मुताबिक जाखनदेवी त्रिपुरा सुंदरी के पास एक महिला गाय को रोटी खिलाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान महिला को झाड़ियों में एक नवजात का शव दिखा। जिसके बाद महिला ने आस-पास मौजूद लोगों को बताया।

जिसके बाद इसकी पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जब नवजात को फेंका गया होगा तो उसकी उम्र लगभग एक महीने होगी। शव को देखने से पता चल रहा है कि वो करीब 15 दिन पुराना होगा।

घटना के बाद से इलाके में मचा हड़कंप

नवजात के शव मिलने की घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में इसके कारण दहशत का माहैल है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन पुलिस खुद ही इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें