UttarakhandBig News

कोरोना काल में हुआ कौशल विकास योजना में 70 करोड़ का घोटाला, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोरोना काल में हुए कौशल विकास योजना में 70 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घोटाले में कई अधिकारी समेत करीब 27 NGO शामिल बताए जा रहे हैं।

कौशल विकास योजना में 70 करोड़ का घोटाला

बता दें जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता से घोटाले में शामिल निजी कंपनियों और एनजीओ को पक्षकार बनाने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को इस मामले के सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये है पूरा मामला

मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2024 को होगी। बता दें एहतेशाम हुसैन खान उर्फ विक्की खान निवासी हल्द्वानी की तरफ से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि उत्तराखंड में केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना में कोरोना के दौरान बहुत बड़ा घपला किया गया है।

कोरोना के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगी थी। लेकिन इस अवधि में भी प्रशिक्षण के नाम पर 70 करोड़ की धनराशि हड़प ली। प्रदेश सरकार की और से इस पूरे मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जबकि इस पूरे घोटाले में अधिकारियों समेत 27 एनजीओ भी शामिल हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें