Haridwar NewsBig News

रेलवे अंडरपास के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, बुरी तरह कुचला हुआ था सिर, शिनाख्त जारी

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

रेलवे अंडरपास के पास मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति का खून से सना हुआ शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस टीम को दी गई। सूचना पाकर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

बुरी तरह से कुचला हुआ था सिर

एसपी सिटी ने बताया कि व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था और शव पूरी तरह खून से लथपथ था। शव किसी मजदूर का हो सकता है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें