Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी में देर रात भूकंप से डोली धरती, घर से बाहर भागे लोग, 2.9 थी तीव्रता

उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आधी रात लोग दहशत में आकर अपने घरों को छोड़कर बाहर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 थी।

उत्तरकाशी में देर रात भूकंप से डोली धरती

रविवार देर रात 3 बजकर 49 मिनट पर उत्तरकाशी के यमुनाघाटी पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा पुरोला, बड़कोट, मोरी तहसील में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही घरो में सोए हुए लोग दहशत में आ गए और बाहर भागने लगे।

रिक्टर स्केल पर 2.9 थी भूकंप की तीव्रता

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी तहसील थाना चौकिया से भूकंप के नुकसान की सूचनी ली गई। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें