Dehradun NewsHighlight

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सत्र की कम अवधि पर सवाल, कहा सदन के नियमों की हो रही अनदेखी

उत्तराखंड में विधानसभा मानसून सत्र का समापन हो गया है। सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का काम किया। सत्र के समापन के बाद अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा सत्र की कम अवधि पर सवाल उठाए हैं।

सत्र की कम अवधि पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा मानसून सत्र के सदन की कम अवधि को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने सदन के नियमों की अनदेखी करने का काम किया है। इससे सरकार की मंशा सवालों से बचने की थी। साथ ही आर्य ने सरकार पर सदन के दौरान सवालों के जवाब संतोषजनक न देने का आरोप लगाया है।ॉ

उपनल कर्मचारियों को दिखाया जा रहा बाहर का रास्ता: आर्य

आर्य ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का 10% का क्षैतिज आरक्षण का बिल प्रवर समिति को सौंप दिया गया। वहीं सरकार उपनल कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम कर रही है। वहीं सरकार कि ओर से जोशीमठ के पुनर्वास के लिए कोई बजट रिलीज नही किया गया है।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भू कानून पर सरकार ने चुप्पी साधी हुई है। अफसरशाही पूरी तरह से बेलगाम है। प्रदेश में खनन माफियों का राज चल रहा है। इसके साथ ही आर्य ने बागेश्वर सीट को लेकर भाजपा की जीत को नैतिक हार बताते हुए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कएने का आरोप लगाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें