Dehradun NewsHighlight

सिपाही ने देसी तमंचे से किया फायर, मुकदमा दर्ज, SSP ने किया निलंबित

रायवाला थाने से सिपाही के देसी तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को लेकर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया है।

सिपाही ने तमंचे से किया फायर

थाना रायवाला में नियुक्त कांस्टेबल आशीष कुमार ने देसी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मामले में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल तमंचा कहां से आया पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामला संज्ञान में आने के बाद सिपाही को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

शराब पीकर ड्यूटी पर आना पड़ा भारी

वहीं थाना रायवाला से अन्य मामला भी सामने आया है। थाना रायवाला में ही नियुक्त कांस्टेबल सुनील कुमार को ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही शराब पीकर ड्यूटी कर रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने देर रात निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें