Dehradun NewsBig News

तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना हॉट स्पॉट

डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी देहरादून में अभी तक सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। वहीं देहरादून का रायपुर क्षेत्र डेंगू का हॉट स्पॉट बन गया है। रायपुर में पांच सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना हॉट स्पॉट

बता दें देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 640 लोग डेंगू पॉजिटिव हैं। रायपुर क्षेत्र में डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। रायपुर में ही केवल करीब पांच सौ मरीज मिले हैं। हर दूसरे घर में बुखार का मरीज मिल रहा है।

इसके बाद भी नगर निगम की ओर से नियमित रूप से फॉगिंग और दवा छिडकाव के साथ जांच नहीं हो पा रही है। बीते शनिवार को 29 नए मरीज सामने आए हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सीएम कार्यालय तक पंहुचा डेंगू का डंक

वहीं सीएम कार्यालय मे भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। सीएम के करीबी विश्वास डोभाल डेंगू से पीड़ित हैं। जिन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें