Big NewsDehradun News

अस्पताल से लौट रहे थे दो सगे भाई, खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, दोनों की मौत

ऋषिकेश -बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की तरफ जा रही स्कूटी सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

अस्पताल से लौटे समय हुए हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार श्रीनगर थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि अमित अपने छोटे भाई को लेकर इलाज के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल गया हुआ था। अस्पताल से लौटते समय ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई।

खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़े हुए थे। दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

दोनों युवकों की पहचान अमित कुमार (25) और सुमित कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। घटना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें