National

मणिपुर में फिर हिंसा, दो अज्ञात गुटों के बीच गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 50 लोग हुए घायल

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा का माहौल है। तेंगनौपाल जिले के पल्लेव इलाके में शुक्रवार तड़के से सुरक्षा बलों और हथियारबंद लोगों के बीच दो स्थानों पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और सेना के एक मेजर समेत करीब 50 लोग घायल हो गए हैं।

दो अज्ञात गुटों के बीच गोलीबारी

जानकारी के अनुसार दो अज्ञात गुटों के बीच गोलीबारी सुबह करीब छह बजे शुरू हुई और रूक -रूककर जारी रही। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायव को गंभीर हालत में इंफाल स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की खबर लगते ही थाउबल और काकचिंग में विभिन्न स्थानों से लोग पल्लेल पहुंचे लेकिन माहौल तनावपूर्ण होते देखकर असम राइफल्स के अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

असम राइफल्स ने छोड़े आंसू गैस के गोले

बताया जा रहा है कि दो सशस्त्र अज्ञात गुटों की फायरिंग में एक 48 साल के व्यक्ति की भी मौत हो गई है। भीड़ को रोकने की कोशिश में असम राइफल्स ने आंसू गैस के गोले दागे जिसके बाद सेना के एक मेजर समेत 50 लोग घायल हुए हैं। इससे मची भगदड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें