Big NewsBageshwar

बागेश्वर उपचुनाव : 12 बजे तक आ सकते हैं परिणाम, छठवें चरण में BJP 1700 वोटों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। आठ से लेकर 11 बजे तक अब तक छह चरण की मतगणना हो चुकी है। जिसमें बीजेपी 1700 वोटों से आगे चल रही है।

छठवें चरण में बीजेपी को 1700 वोटों की बढ़त

बागेश्वर उपचुनाव के लिए छठवें चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें बीजेपी को 1700 वोटों से आगे चल रही है।  दोपहर 12 बजे तक चुनाव रिजल्ट आने की संभावना है।

बीजेपी        पार्वती दास          15253
कांग्रेस        बसंत कुमार          13553
यूकेडी         अर्जुन देव              358
एसपी         भगवत प्रसाद        291
यूपीपी        भागवत कोहली     126
नोटा                                      585

पांचवे चरण में BJP 1091 वोटों से आगे

बागेश्वर उपचुनाव में मुकाबला टक्कर का है। जहां पहले और दूसरे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुामर आगे थे। तो वहीं तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में बीजेपी आगे है। पांचवे चरण की मतगणना में बीजेपी तो 1091 वोटों की बढ़त मिली है। पांचवें रांउड में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास को 12436 वोट मिले हैं।

पिछले चार राउंड में हुआ कड़ा मुकाबला

BAGEHSWAR BY ELECTION RESULT

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button