Champawat NewsHighlight

छत से गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंपावत के टनकपुर में छत पर अकेला खेल रहा ढाई साल का बच्चा नीचे गिर गया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

छत से गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत

मामला टनकपुर का है। धर्मेंद्र राय निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी का ढाई साल का बेटा आकाश छत पर अकेला खेल रहा था। खेलते हुए आकाश का पैर फिसल गया और वो छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को देख उसके माता-पिता के हाथ पांव फूल गए। बच्चे के परिजन उसे आनन-फानन में उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों में मचा कोहराम

बच्चे का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त बच्चे ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें