UttarakhandHighlightNainital News

विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

नैनीताल में विजिलेंस की टीम ने तल्लीताल स्थित मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में छापेमारी की। इस दौरान डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने आरोपित ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है।

डाटा एंट्री ऑपरेटर को घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा

बता दें विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में छापा मारा। वहां पर कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया।

रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस के अधिकारियों के बताया कि एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उन्हें जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना है। लेकिन मंडलीय कर निर्धारण के दफ्तर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर तीन हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

आरोपी ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रहलाद सिंह मीणा ने बताया कि विजिलेंस की ओर से जांच में शिकायत सही पाई गई है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने दफ्तर में छापेमारी कर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें