UttarakhandDehradun NewsHighlight

अनशन पर बैठा कर्मचारी निकला कीटोन पॉजिटिव, अस्पताल में करवाया भर्ती

कोरोना काल में अपनी सेवा देने वाले कर्मचारी पिछले एक महीने से समायोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारीयों की ओर से उनकी तरफ नजरे इनायत तक नहीं की गई है। सोमवार को अनशन पर बैठा एक कर्मचारी कीटोन पॉजिटिव निकला।

अनशन पर बैठा कर्मचारी निकला कीटोन पॉजिटिव

अनशन पर पिछले पांच दिनों से बैठा कर्मचारी प्रभात नौटियाल निवासी उत्तरकाशी सोमवार को मेडिकल जांच में कीटोन पॉजिटिव निकला। जिसके बाद कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची। कर्मचारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाए कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने के बजाए करीब 4-5 बजे धरने पर दल बल के साथ पहुंची।

देर रात करवाया अस्पताल में भर्ती

कर्मचारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सोमवार सुबह मेडिकल टीम द्वारा कर्मचारी कीटोन पॉजिटिव आया था। जिसके बावजूद प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए मौके पर पहुचंने मैं समय लगाया। जहां करीब रात 9:30 बजे कर्मचारी को आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।

अनशन पर बैठने को मजबूर हुए कोरोना वारियर्स

वहीं कोरोना काल में अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बार-बार केवल आश्वासन देते हैं पर अभी तक उन के द्वारा कोई सकारात्मक कारवाई नहीं की गई है। जिसको देखते हुऐ कर्मचारी पिछले 31 दिनों से एक-एक कर आमराण अनशन पर बैठने पर मजबूर हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें