शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी की अपील, सभी स्कूलों में संस्कृति और विविधता का जश्न मनाने का किया आग्रह

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश के सभी स्कूलों में शिक्षकों से संस्कृति और विविधता का जश्न मनाने का आग्रह किया है। उन्होनें देश के युवा दिमागों को विकसित करने में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
बता दें कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने सोमवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के 75 विजेताओं से मुलाकात की। बातचीत के दैरान पीएम ने अच्छे शिक्षकों के महत्व और देश की नियति को आकार देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होनें बच्चों को जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों की सफलता के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इतिहास और संस्कृति के बारे में जानें छात्र
वहीं प्रधानमंत्री ने स्थानीय विरासत और इतिहास पर गर्व करने की बात की और शिक्षकों से छात्रों को अपने क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
पीएम मोदी ने की शिक्षकों की तारीफ
पीएम मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के 75 विजेताओं से मुलाकात की। पीएम ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि युवा मन को आकार देने के लिए उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। अपनी कक्षाओं में वे भारत के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य लिख रहे हैं। शिक्षक अवार्ड विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहे।