HighlightDehradun NewsUttarakhand

SPECIAL 26 फिल्म देखकर बने CBI अधिकारी, दो लाख की लूट को दिया अंजाम , पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो का अधिकारी बताकर लूट को अंजाम दिया था।

दो लाख की लूट को दिया अंजाम

देहरादून पुलिस ने फिल्मी अंदाज में की गई लूट का खुलासा किया है। स्पेशल 26 की तर्ज में आरोपियों ने सीबीआई अफसर बनकर देहरादून में लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो लाख की नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लाख की नकदी समेत, छह मोबाइल फोन, दो लैपटाप, एक टैब, एक रजिस्टर, नकली पिस्टल, वाकी टाकी और घटना में इस्तेमाल होने वाली कार भी बरामद कर ली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें