UttarakhandHighlightRudraprayag News

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दिए ये निर्देश

मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले को लेकर जिले की एसएसपी को फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने व उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान

जानकारी के अनुसार महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा की इस तरह की घटनाएं बहुत ही निन्दनीय है। ऐसी घटिया मानसिकता के लोगों को समाज मे रहने का बिल्कुल अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़िता को हर संभव मदद के साथ न्याय दिलाया जाएगा।

प्रताड़ित करने वालों को नहीं बक्शा जाएगा: अध्यक्ष

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि अगर किसी भी महिला को किसी भी स्तर पर प्रताड़ित किया जाता है तो महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्यवाही व प्रयास करेगा।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा ने बताया कि मामले को लेकर बीते शुक्रवार को ये प्रकरण रेगुलर पुलिस को सौंपा गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक गांव के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

ये है पूरा मामला

23 अगस्त को मानसिक रूप से कमजोर युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। जंगल में प्रधान समेत एक स्थानीय और नेपाली व्यक्ति ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 26 अगस्त को राजस्व चौकी में जाकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया था। पटवारी द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान भी लिए गए थे। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। इसके बाद केस रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां दूसरे दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें