चीन- पाकिस्तान बॉर्डर पर होगा ‘त्रिशुल युद्धाभ्यास’, ये फाइटर जेट होंगे शामिल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक जी 20 समिट का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस बीच जी 20 से पहले सोमवार से इंडियन एयर फोर्स चीन- पाकिस्तान बॉर्डर पर युद्धाभ्यास करेगी। इस युद्धाभ्यास को त्रिशुल नाम दिया गया है।
10 दिनों तक चलेगा त्रिशुल युद्धाभ्यास
बता दें कि वायुसेना का ये त्रिशुल युद्धाभ्यास आज से 10 दिनों 4 से 14 सितंबर तक किया जाएगा, जिसमें फुल रिर्हसल होगी। वायुसेना इसमें दो मोर्चो पर युद्ध लड़ने की तैयारी करगी। पाकिस्तान और चीन से सटे बॉर्डर पर भारत के राफेल विमान से रिहर्सल की जाएगी। वहीं, वायुसेना के गरुड़ कमांडो फोर्स के स्पेशल जवान इस पूरे युद्धभ्यास को अंजाम देंगे।
त्रिशुल युद्धाभ्यास में यह विमान होंगे शामिल
इस त्रिशुल युद्धाभ्यास में प्रमुख फ्रंटलाइन में लड़ाकू जेट, हमलावर हेलीकॉप्टर, बीच हवा में ईंधन भरने वाले विमान और अन्य दूसरी ताकतवर हवाई हथियार शामिल होंगे। इस सैन्य अभ्यास में चिनूक और अपाचे सहित हल्के इंटरसेप्टर तक लड़ाकू विमान शामिल होंगे। अभ्यास में भारी-भरकम परिवहन विमान और हेलिकॉप्टर भी भाग लेंगे। अभ्यास में भाग लेने वाले लड़ाकू विमानों में राफेल, एसयू-30 एमकेआई, जगुआर, मिराज-2000, मिग-29 और मिग-21 बाइसन शामिल हैं।
1,400 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा अभ्यास
बताया जा रहा है कि त्रिशुल अभ्यास में भारत की उत्तरी सीमा पर 1,400 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। पंजाब सहित जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में त्रिशुल युद्धाभ्यास होगा। वायुसेना के जवान 14 सितंबर तक युद्ध की तमाम बारिकियों का अभ्यास करेंगे।