UttarakhandBig NewsDehradun News

कुत्ते के साथ गलत हरकत करने का मामला, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। युवक ने कुत्ते को बांधकर उसके साथ गलत हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कुत्ते के साथ गलत हरकत करने का मामला

मामला पटेलनगर थाने का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कुत्ते के साथ गलत हरकत करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद युवक कुत्ते पर लघुशंका कर देता है। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच में पता चला कि आरोपित युवक मानसिक रूप से कमजोर है।

आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि वीडियो में कुत्ते को बांधकर उससे क्रूरता और अश्लील हरकत की जा रही है। मामले में युवक पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें