UttarakhandBig NewsRudraprayag News

विक्षिप्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, प्रधान गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

रुद्रप्रयाग में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गांव के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची थी। गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण पुलिस दल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन दोनों कि गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

बताया जा रहा है ग्राम प्रधान को बचाने के लिए राजनीतिक दबाव भी डाला जा रहा था। जिस वजह से घटना के एक सप्ताह बाद भी राजस्व पुलिस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। लेकिन रेगुलर पुलिस को केस स्थानांतरित होने के बाद दूसरे दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

23 अगस्त को मानसिक रूप से कमजोर युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। जंगल में प्रधान समेत एक स्थानीय और नेपाली व्यक्ति ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 26 अगस्त को राजस्व चौकी में जाकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया था। पटवारी द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान भी लिए गए थे। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। इसके बाद केस रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां दूसरे दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें