UttarakhandHaridwar NewsHighlight

बिना लाइट जलाए सड़कों पर दौड़े ई-रिक्शा तो होगी कार्रवाई, संचालकों को दी चेतावनी

बिना लाइट जलाए सड़कों पर दौड़ने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ हरिद्वार पुलिस अब चालानी कार्रवाई करने की तैयारी में है। बता दें इन दिनों हरिद्वार शहर और देहात क्षेत्रों में दो हजार से अधिक ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं।

बिना लाइट जलाए सड़कों पर दौड़े ई-रिक्शा तो होगी कार्रवाई

लेकिन कई ई-रिक्शा संचालक अपनी बैट्री बचाने के चक्कर में रात के अंधेरे में भी लाइट नहीं जला रहे हैं। जो कई हादसों को भी न्योता दे रहा है। ऐसे ई-रिक्शा संचालको के खिलाफ हरिद्वार पुलिस अब चालानी कार्रवाई के साथ-साथ रिक्शा सीज करने की कार्यवाही करने जा रही है।

ई-रिक्शा संचालकों को दी चेतावनी

एसपी देहात स्वपन्न किशोर का कहना है कि यदि कोई ई-रिक्शा संचालक रात्रि में बिना लाइट जलाए सड़कों पर दौड़ता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई और रिक्शा सीज की कार्यवाही की जाएगी।।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें