National

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें एडमिट किया गया।

लंबे समय से है फेफड़े से संबंधित परेशानी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से शनिवार देर शाम को रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें