Big NewsBageshwar news

बागेश्वर उपचुनाव में सुमित हृदयेश ने किया जीत का दावा, कांग्रेस इस बार रचेगी इतिहास

प्रदेश में बागेश्वर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां एक ओर बीजेपी जीत का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस इस बार इतिहास रचने की बात कर रही है।

बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस इस बार रचेगी इतिहास

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के लिए बागेश्वर गए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जीत का दावा किया है।

उन्होंने कहा है कि निश्चित रूप से कांग्रेस इस बार इतिहास रचेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

धनबल बाहुबल और शराब के बल पर लड़ा जा रहा चुनाव

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि कांग्रेस इस बार इतिहास रचेगी क्योंकि जिस तरह भाजपा चुनाव लड़ रही है एक तरफ तो वो इसे श्रद्धांजलि का नाम दे रही है। तो वहीं दूसरी तरफ धनबल बाहुबल और शराब के बल पर चुनाव लड़ा जा रहा है तो यह कैसी श्रद्धांजलि है ?

बागेश्वर के लोगों से की कांग्रेस को वोट करने की अपील

उन्होंने बागेश्वर में चुनाव प्रचार में लोगों से अपील की है कि इस बार भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है और ये बागेश्वर की जनता भी ये समझ रही है। उन्होंने बागेश्वर के लोगों से कांग्रेस को वोट करने की अपील भी की और दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव को अवश्य जीतेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें