UttarakhandHighlight

रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बसों में 42 हजार से अधिक बहनों ने किया मुफ्त सफर, खचाखच भरी दिखी बसें

रक्षाबंधन के मौके पर धामी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया था। इस दौरान 42 हजार से अधिक बहनों ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर किया था।

42 हजार से अधिक बहनों ने किया मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं और युवतियों को मुफ्त सफर कराने के आदेश दिए थे। सीएम ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे।

सीएम ने जारी किए थे निर्देश

सीएम धामी के आदेश के पालन में प्रदेश में रात आठ बजे तक 42,329 बहनों ने मुफ्त सफर किया। इस पर सरकार को 37.5 लाख रुपये का खर्च वहन करना पड़ा। प्रदेश के विभिन्न डिपो की 1000 से अधिक बसों में सफर कर महिलाएं अपने गन्तव्य तक पहुंचीं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें