UttarakhandBig NewsHaridwar News

रुड़की: महिला का शव बोरे में छोड़ फरार हुआ दंपति, घटना से इलाके में मची सनसनी

हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र के लंढौरा में एक दंपति बोरे में महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। घटना की बाद से इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस फरार दंपति की तलाश में जुट गई है।

महिला का शव बोरे में छोड़ फरार हुआ दंपति

मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा में एक दंपती किराए के कमरे में पिछले चार महीने से रह रहे थे। दंपति ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। बीते गुरुवार सुबह दंपती अपने किराये का कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंची। महिलाओं को देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गए।

अधनग्न हालत में मिला महिला का शव

इस दौरान दंपति का एक बौरा वहीं छूट गया। बोरा खून से सना देख महिलाओं के होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने बौरा खुलवाया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बोरे में 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना हुआ था। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

पुलिस दंपति की तलाश में जुटी

जानकारी के अनुसार सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है। दंपती बरेली रहने वाले बताए जा रहे हैं। सीओ ने बताया की ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मृतक महिला क्षेत्र में ही भीख मांगने का काम करती है। कई बार महिला को दंपति के पास भी देखा गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें