UttarakhandBig NewsHaldwani NewsNainital News

अवैध तरीके से करते हो वाहन पार्क तो हो जाओ सावधान, प्रशासन ने शुरू किया अभियान

अगर आप भी अवैध तरीके से अपने वाहन को पार्क करते हो तो ये खबर आपके काम की है। हल्द्वानी में सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्किंग किए गए वाहनों और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है।

अवैध तरीके से पार्क किए वाहनों पर कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत कालाढूंगी चौराहे से की गई। जिसमें कालाढूंगी चौराहे से सुशीला तिवारी की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे प्रशासन ने अवैध रूप से पार्क किए हुए वाहनों और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

अवैध रूप से खड़े वाहनो पर चला प्रशासन का चाबुक

सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध रूप से पार्क किए हुए सभी वाहनों को मौके से हटवाया। इसके अलावा फुटपाथ पर लगे ठेला, फड़ को भी हटवाया। जिला मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया गया।

जानकारी के अनुसार ऋचा सिंह के अनुसार अब रोजाना सड़क किनारे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। जिसमें चालान से लेकर समान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें