UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

पौड़ी: अवैध अतिक्रमण पर डीएम सख्त, क्षतिग्रस्त पोलिंग स्टेशन की मांगी रिपोर्ट

पौड़ी जनपद में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण पर पौड़ी जिलाधिकारी सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। इसे लेकर उन्होंने राजस्व विभाग और नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डीएम ने क्षतिग्रस्त हुए पोलिंग स्टेशन की भी रिपोर्ट मांगी है।

अवैध अतिक्रमण पर सख्त हुए डीएम

पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने राजस्व विभाग नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग को सरकारी भूमि का लेखा जोखा सुरक्षित रखने और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अधिकारियों को अपनी अपनी भूमि की जांच कर उनका भौतिक सत्यापन करने के बाद सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं।

क्षतिग्रस्त पोलिंग स्टेशन की मांगी रिपोर्ट

पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने राजस्व विभाग नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग को सरकारी भूमि का लेखा जोखा सुरक्षित रखने और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें