Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश में दूसरे स्थान पर, प्रदेश की युवा शक्ति को सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड पूरे देश में रोजगार सृजन में इस बार दूसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की युवा शक्ति को बधाई दी है।

देश में रोजगार सृजन में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर

स साल उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल उत्तराखंड ने रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। इन आंकड़ों के साथ प्रदेश असम के बाद रोजगार सृजन में देश में दूसरे स्थान पर आ गया है।

प्रदेश की युवा शक्ति को सीएम धामी ने दी बधाई

प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की युवा शक्ति को बधाई दी है। सीएम धामी ने बताया कि हाल ही में जारी किए गए फॉर्मल रोजगार सृजन के आंकड़ों में उत्तराखंड की ग्रोथ दर साल 2022 के मुकाबले इस साल 2023 में जनवरी से लेकर जून के तक 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है।

PM MODI के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड

सीएम दामी ने कहा कि प्रदानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कथन के मुताबिक हम 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कार्यरत हैं।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1697254456642216022

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें