UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, पौड़ी SSP समेत पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

रक्षाबंधन के मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पौड़ी की बहने हर साल की तरह इस बार भी जिला पुलिस कार्यालय पहुंची। इस दौरान सभी बहनों ने एसएसपी श्वेता चौबे समेत पुलिस कार्यालय में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पौड़ी की बहने एसएसपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधे और सभी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं रक्षा सूत्र के बदले सभी बहनों ने पुलिसकर्मियों से उनके जीवन की एक बुराई त्यागने का संकल्प लिया।

बहनों की रक्षा के लिए किया निर्देशित

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने सभी पुलिसकर्मियों से उनके व्यस्ततम ड्यूटी भरे जीवन में सुख शांति की कामना की। पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा ब्रह्माकुमारी की पौड़ी शाखा से आई बहनों का आभार जताते हुए उनकी रक्षा के लिए पुलिस कार्मिकों को निर्देशित किया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें