National

“मेरी हर बहन खुश रहे”, गैस सिलेंडर सस्ता होने पर पीएम मोदी ने किया पोस्ट, जेपी नड्डा ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर केंद्र सरकार ने आम आदमी को राहत दी है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती की है। वहीं पीएम मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम कम होने के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होनें पोस्ट कर लिखा कि सिलेंडर की कीमत कम होने से बहनों को सहूलियत होगी।  

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताई खुशी

वहीं सरकार के फैसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी खुशी जताई है। उन्होनें एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया है।

200 रूपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

बता दें कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को महंगाई से लोगों को राहत देते हुए घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रूपये घटाने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन भी देगी। इसके सात ही अब उज्जवला योजना के लाभार्थियों को कुल 400 रूपये की गैस सब्सिडी मिलेगी। उन्हें पहले से 200 रूपये की सब्सिडी मिल रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें