National

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, चीन ने भारत के क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है, खाली करने की जरूरत

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन पर एलएसी के साथ 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि इसे खाली करने की जरूरत है। उन्होनें चीन के द्वारा अरूणाचल प्रदेश और अक्साई चीन पर अपना दावा करते हुए मानचित्र जारी करने पर कहा कि चीनी मानचित्र बेतुके और निरर्थक हैं। चीन का अरूणाचल प्रदेश पर कोई दावा नहीं बनता है।

बता दें कि चीन ने एक मानचित्र जारी किया है, जिसमें उसने पूरे अरूणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है। चीन के इस दावे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

चीन का दावा बेतुका और निरर्थक है’

वहीं मीडिया रिपोर्ट में मनीष तिवारी ने कहा कि चीन का दावा बेतुका और निरर्थक है। यह भारत और चीन के सीमा विवाद के इतिहास से पता चलता है। उन्होनें कहा कि आज हकीकत यह है कि चीन ने कई बिंदुओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है।

एलएसी के उल्लंघन पर गंभीरता से विचार करे सरकार’

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चीन के द्वारा एलएसी के उल्लंघन पर केंद्रे सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उसे आत्मनिरिक्षण करना चाहिए कि क्या इस माहौल में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग की मेजबानी करना भारत के स्वाभिमान के अनुरूप होगा, जब चीन ने एलएसी के साथ 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है।

कब्जा किए स्थानों को खाली करने की जरूरत

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि अवैध रूप से कब्जा किए स्थानों को खाली करने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि चीनी मानचित्र बेतुके हैं। वे भारत-चीन सीमा विवाद के इतिहास से मेल नहीं खाते हैं। चीन का अरूणाचल प्रदेश पर कोई दावा नहीं बनता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें