UttarakhandBig NewsRudraprayag News

बारिश से मिली राहत, सितंबर से शुरू होने जा रहा है केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण

प्रदेश में बीते महीने से हो रही मूसलाधार बारिश से काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है। जिसे देखते हुए सितंबर माह से केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। बता दें पहाड़ों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। ऐसे में मानसून में केदारनाथ यात्रा की रफ्तार में कमी आ गई थी।

बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की मुश्किलें

पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण गौरीकुंड हाईवे व केदारनाथ पैदल मार्ग का जो हाल है उससे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भूस्खलन और भूधंसाव के चलते गुप्तकाशी से गौरीकुंड के बीच 58 किलोमीटर लंबा हाईवे कई स्थानों पर खतरनाक बना हुआ है। कई स्थान ऐसे हैं जहां सिंगल लेन सड़क ही बची हुई है।

सितंबर से शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण

ऐसी ही स्थिति 22 किलोमीटर लंबे केदारनाथ पैदल मार्ग की भी बानी हुई है। बता दें केदारनाथ धाम पर अभी तक 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 25 जून को खुले थे और अभी ढाई माह से अधिक केदारनाथ की यात्रा चलेगी। हालांकि सितंबर माह शुरू होने के बाद एक बार फिर केदारनाथ यात्रा रफ्तार पकड़ेगी।

27 अगस्त के बाद मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अरब सागर से नमी खींचने वाली ट्रफ लाइन अभी हमारे नजदीक है। इसके कारण लगातार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने 27 अगस्त के बाद कुछ हद तक मानसून से राहत मिलने की संभावना जताई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें